संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को स्पोर्ट्स एक्स और मेरठ पुलिस फाइटर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने चार विकेट से जीत प्राप्त की।
मेरठ पुलिस फाइटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें देव राघव ने 36, अतुल ने 28, विनय और अमित ने 20-20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रूपेश रवि ने 4, संदीप ने 2, अनुशर्मा और दिग्विजय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और 4 विकेट से जीत प्राप्त की।
टीम की ओर से दिग्विजय राजपूत ने 62, सुशांत ने 31, शोभित त्यागी ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य शर्मा ने तीन, राहुल ने एक, अतुल चौधरी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच दिग्विजय को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुशांत और गेंदबाज रुपेश रहे। इस मौके पर विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।