फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विश्वविद्यालय : 67 ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के खेल मैदान पर हुई परीक्षा में 78 अभ्यर्थियों को बुलाया था को बुलाया था 67 पहुंचे
विज्ञापन

26 अगस्त तक चलेगी परीक्षा, इसके बाद नतीजे होंगे जारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम में चल रहे प्रवेश के लिए सोमवार को भी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में आयोजित परीक्षा में सोमवार को 78 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें 67 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को 78 लोगों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 67 ही पहुंच सके। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने भी सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 50 मीटर दौड़ 11:3 सेकंड में पूरा करनी है। महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 मीटर दौड़ पूरी करने को 12:3 सेकंड का समय दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को श्रेणी-दो और श्रेणी-एक में क्रमशः अधिक अंक प्राप्त होंगे, जिससे उनकी मेरिट में सुधार होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ के अलावा ओवरहेड बैक थ्रो में तीन किलो की गेंद को कम से कम चार मीटर फेंकना शामिल रहा। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप एक मीटर और 800 मीटर दौड़ या वॉक चार मिनट के भीतर पूरी करनी थी। महिला अभ्यर्थियों को भी दौड़ के साथ ओवरहेड बैक थ्रो में दो किलो की गेंद दो मीटर तक फेंकना होगा। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप 0.6 मीटर और 800 मीटर दौड़ या वॉक पांच मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बीएससी योगा कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 19 तक इन्हीं कोर्स के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद 25 और 26 को पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा व लिखित परीक्षा होगी।बीपीईएस के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बीपीईएस कोर्स में प्रवेश के लिए 300 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कक्षावार रिक्त सीटें
बीपीईएस 50
बीएससी योग 40
एमएससी योग में 20
पीजी डिप्लोमा कोर्स 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें