फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्पोर्ट्स स्टार ने मेरठ इलेवन को तीन रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टार इलेवन और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टार की टीम ने तीन रन से जीत प्राप्त की।
स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से दक्ष ने 41, देव ने 40, विराट ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने 4, सुभान ने तीन, आरोहन ने दो व सार्थक ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से भाविक ने 38, नीरव ने 40, अक्श ने 37, श्रेयांश ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने चार, प्रत्यक्ष ने तीन, फवाज ने दो और कबीर ने एक विकेट लिया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 16वां डबल विकेट अरुण शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें