नजीबाबाद/नांगलसोती। सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेल उत्सव में सर्वाधिक मेडल जीतकर शक्ति हाउस चैंपियन रहा।
विद्यालय में एमडी विनय कौशिक की देखरेख में ऊंची कूद में कक्षा नौ और 10 से ऋषभ, कक्षा-11 और 12 से तन्मया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुक बैलेंस रेस के बालिका वर्ग में गरिमा, गुणिका ने, थ्री लेग रेस में संजना, जिया, इशिका, वर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शक्ति हाउस चैंपियन बना।
वालिया ग्लोबल एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर की दौड़ में दक्ष पाल, 100 मीटर दौड़ में भानु, सारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में असना, अली आरव, जावेद, दिव्या, लैमन रेस में खदिजा, स्लो साइकिल रेस में सत्यम, लंबी कूद में शोबान, दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओें में वैनिवेलेन्स हाउस चैंपियन रहा। प्रबंधक रमाकांत वालिया, अश्विन वालिया, प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक अनिल चौहान ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। लंबी कूद में कक्षा आठ से नकुल और रूदाक्ष, कक्षा नौ से श्वेता, कक्षा-10 से जसवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरचंदपुर में आयोजित खो-खो में कक्षा आठ और कबड्डी में कक्षा छह की टीम विजयी रही। रस्साकशी में कक्षा सात विजयी रहा। स्कूल एमडी डालचंद पाल, प्रधानाचार्य शूरवीर राजपूत ने विजेताओं को सम्मानित किया।