टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने टीपी नगर थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरु कर दी है। मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली चुंगी पर सत्यम और शिवम अपने परिवार के साथ रहते है। उनका ट्रांसपोर्ट नगर में विन जर्नल के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। सत्यम ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर बैठे हुए थे। इसी दौरान परतापुर के कुंडा गांव का रहने वाला प्रशांत पास में वेज बियरानी की दुकान पर गया था।
इस दौरान वहां पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला निपट गया था। आरोप है कि मोलू शर्मा और रितिक अपने दस साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए और प्रशांत की पिटाई कर दी। प्रशांत का बचाव करने के लिए जो भी आया। उसको भी पीटना शुरु कर दिया।
एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट करनी शुरु कर दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
पीड़ित ट्रांसपोर्टर एकत्र होकर टीपी नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।