फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2025: दक्षिण कोरिया में लहराएगा मेरठ का परचम, पारुल-रूपल की रफ्तार और अन्नू का भाला करेगा कमाल!

Tue, 27 May 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 Asian Games 2025: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन आज से साउथ कोरिया में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मेरठ की तीन बेटियां आज जलवा दिखाएंगी।
विज्ञापन
मेरठ की बेटियां पारुल चौधरी, रूपल चौधरी व अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 27 मई यानी आज से दक्षिण कोरिया में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में 59 सदस्यीय भारतीय टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में मेरठ से ही तीन महिला एथलीट हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


इसमें 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में रूपल और भाला फेंक में अन्नू रानी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर रूपल और अन्नू साउथ कोरिया पहुंच चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों से ही देशवासियों को पदक की उम्मीद होगी। 

यह भी पढ़ें: प्रभारी मंत्री बोले: कूड़े से सोना बनाने वाली मशीन लगाएंगे, अखिलेश का पलटवार- भाजपा में दूर से फेंकने का...!

विज्ञापन

पारुल की बात करें तो उन्होंने अभी हाल ही में दोहा में आयोजित डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपल चेज में नेशनल रिकार्ड भी बनाया है। इन तीनों एथलीट की बात करें तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से हमेशा देश का नाम रोशन किया है। अन्नू, रानी और पारूल चौधरी ने वर्ष 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया था। अब एक बार फिर एशियाई खेलों में उनके ऊपर पदक लाने की जिम्मेदारी होगी। 

वहीं रूपल चौधरी की बात करें तो रूपल भी कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। रूपल ने अभी हाल ही में कोच्चि में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भी 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अन्नू रानी ने भी भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था। 
 

पारुल चौधरी
-स्वर्ण पदक –प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
-रजत पदक –दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
-स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
-कांस्य पदक-एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
-अर्जुन अवॉर्ड-2023
-रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड-2023
-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग

 

अन्नू रानी
-2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
-2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।
-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
-2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
-2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।
-2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
-2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
-2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
-2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
 
विज्ञापन

रूपल चौधरी
-2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। 
-विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय 
-राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक 
-जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक 
-28 फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें