फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में खेलोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
रुद्रा में खेलों का शुभारंभ करते अतिथि। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय खेल अधिकारी जितेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि मेरठ स्टेडियम के कोच गौरव त्यागी, विशिष्ट अतिथि पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, डाॅ. योगेश प्रधान, ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हेड साजन काकरान और खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने गुब्बारे और श्वेत कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रणजी खिलाड़ी आयुष भारद्वाज, क्रिकेटर अनुभव त्यागी आदि उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने मशाल की स्थापना की और परेड कर अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। रुद्रा ग्रुप के चेयरमैन ऊर्जा मंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर और प्रधानाचार्य डाॅ. शिवानी सिंह ने सभी अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलोत्सव में प्रथम दिन 200 मीटर, 100 मीटर, 50 मीटर और 25 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। विजयी खिलाड़ियों की घोषणा समापन पर की जाएगी। खेलोत्सव में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बैलून बर्स्टिंग रेस, ऑब्जेक्ट कलेक्टिंग रेस आदि खेलों का आयोजन होगा।

रुद्रा में खेलों का शुभारंभ करते अतिथि। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें