फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमार सांड की मौत, अंतिम संस्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर की हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरपोल गोशाला के पास गोवंश किसी वाहन की चपेट में आने से बीते माह बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार किया गया। घायल गोवंश (सांड) को नगर के सामाजिक लोगों के सहयोग से 8 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी एवं प्रौद्योगिक सेंटर मोदीपुरम में भर्ती कराया था। स्थिति ज्यादा गंभीर होने के चलते पिछले बाएं पैर की सफल सर्जरी कराई गई थी। जिसमें नंदी का पीछे का बायां पैर काटना पड़ा था। लगभग 40 दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी एवं प्रौद्योगिक सेंटर में रहने के बाद स्वस्थ होने पर सैद्दीपुर सेठ निवासी डॉ. अभय प्रधान के यहां रखा गया था। जहां बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के चलते नंदी ने प्राण त्याग दिए। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गाब्बा, हिंदू जागरण मंच से अंकुर सैनी, आकाश गाबा, अभय प्रधान, बंटी, ओम गोला आदि लोगों के सहयोग से अंतिम क्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें