फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के ‘शिखर’ पर मेरठ के ‘सितारे’

Thu, 19 Nov 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मध्य कमान के अंतर्गत 22 छावनियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता ‘शिखर 2015’ चल रही है। बुधवार को विभिन्न खेलों में मेरठ का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। मेरठ की सात टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। इस मौके पर मेरठ के सीईओ राजीव श्रीवास्तव, सीईई अनुज सिंह, एई पीयूष गौतम, एमए जफर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन टीमों ने जीते पदक
क्रास कंट्री :5 किमी. सीनियर बालक वर्ग में मेरठ ने स्वर्ण, वाराणसी ने रजत, फैजाबाद ने कांस्य पदक जीते। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मेरठ ने स्वर्ण, जबलपुर ने रजत, रामगढ़ ने कांस्य, जूनियर बालक वर्ग में फतेहगढ़ ने स्वर्ण, शाहजहांपुर ने रजत, रामगढ़ ने कांस्य जीता। जूनियर बालिका वर्ग में बरेली ने स्वर्ण, रामगढ़ ने रजत, जबलपुर ने कांस्य पदक जीते। प्राइमरी बालक वर्ग में फतेहगढ़ ने स्वर्ण, कानपुर ने रजत, फैजाबाद ने कांस्य पदक और प्राइमरी बालिका वर्ग में क्लेमेंट टाऊन ने स्वर्ण, रामगढ़ ने रजत, आगरा ने कांस्य पदक हासिल किया। 3 किमी. बालिका वर्ग में फतेहगढ़ ने स्वर्ण, रानीखेत ने रजत, चकराता ने कांस्य पदक जीता।

बास्केटबाल :जूनियर बालक वर्ग में जबलपुर ने स्वर्ण, मेरठ ने रजत, रुड़की ने कांस्य जीता।
शॉट पुट : सीनियर वर्ग में मेरठ ने स्वर्ण, रुड़की ने रजत, चकराता ने कांस्य पदक जीते। सीनियर बालिका वर्ग में रानीखेत ने स्वर्ण, वाराणसी ने रजत, रामगढ़ ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में फैजाबाद ने स्वर्ण, वाराणसी ने रजत और देहरादून ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंची ये टीमें
हॉकी मैच : सीनियर बालक वर्ग में जबलपुर और मेरठ के बीच फाइनल होगा। बालिका वर्ग में वाराणसी और बरेली फाइनल खेलेंगे। जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी और लखनऊ में खिताबी मुकाबला होगा। बालक वर्ग में जबलपुर फाइनल में पहुंचा है।
विज्ञापन


वॉलीबाल: सेमीफाइनल मैच में मेरठ ने रुड़की और जबलपुर ने बरेली को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को मेरठ और जबलपुर के बीच फाइनल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें