फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास और टीम भावना : अतुल प्रधान

विज्ञापन
लावड़ - सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक अतुल प्रधान। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
-नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद विधायक ने मैदान में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों का विशेष महत्व है। खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक विकास और अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं। खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास, आपसी भाईचारा और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। विधायक ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और हार-जीत की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस दौरान हाजी जावेद, आरिफ फैजी, शमशाद रिजवी, नौशाद, साजिद, मुन्ना, साईम, शहजाद, तल्हा और सद्दाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें