फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो हुआ बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को प्रेमी के साथ देखा, हुआ बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो बखेड़ा हो गया। महिला ने अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिए, जिसके बाद महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर पति को ही थाने भिजवा दिया। थाने के बाहर भी महिला ने हंगामा किया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी युवक की शादी आठ साल पहले हुई थी। युवक का आरोप है पत्नी पूर्व में तीन बार अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। मंगलवार सुबह महिला गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। पत्नी को प्रेमी के साथ जाते देखा तो युवक अपनी बहन और रिश्तेदारों के साथ पहुंचा, जिसके बाद युवक ने पत्नी को रास्ते में रोक लिया। इस पर महिला ने बखेड़ा कर दिया। महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि पति और ननद उसकी हत्या कराना चाहते हैं। कंट्रोल रूम की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला के पति को थाने ले आई। थाने के बाहर महिला ने पति पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि उसे पति से तलाक चाहिए। यदि पुलिस तलाक नहीं दिला सकती है तो पति को गिरफ्तार कर जेल भेजे। महिला ने थाने में भी पति के साथ मारपीट की कोशिश की। मेडिकल पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि महिला प्रेमी के साथ जा रही थी। इस मामले में महिला ने पति पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें