फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर से टकाराई तेज रफ्तार बस, चार की मौत, दर्जन भर घायल

Sat, 19 Sep 2020 09:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
accident news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को रमाला थानाक्षेत्र में बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला व बच्चों सहित दर्जन भर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार शाम को मिनी बस संख्या Up17T 5522 बडौत की ओर से शामली की और तेज गति से आ रही थी।जब वह किशनपुर बराल स्टैंड पर पहुंची तो सिडिकेट बैंक के पास सड़क किनारे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मची थी जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस चालक शामली के कसबा एलम निवासी संजीव व नौजल गांव निवासी संदीप कुमार, रमाला गांव निवासी अल्लाहमेहर और कासिमपुर निवासी रामवीर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ आलोक सिंह व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें