उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को रमाला थानाक्षेत्र में बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला व बच्चों सहित दर्जन भर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बताई गई है।
बताया गया कि शनिवार शाम को मिनी बस संख्या Up17T 5522 बडौत की ओर से शामली की और तेज गति से आ रही थी।जब वह किशनपुर बराल स्टैंड पर पहुंची तो सिडिकेट बैंक के पास सड़क किनारे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मची थी जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।
जानकारी के अनुसार बस चालक शामली के कसबा एलम निवासी संजीव व नौजल गांव निवासी संदीप कुमार, रमाला गांव निवासी अल्लाहमेहर और कासिमपुर निवासी रामवीर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ आलोक सिंह व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/