फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैरिकेडिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। आउटर रिंग रोड पर रविवार देर रात भराला गांव के पास बैरिकेडिंग से तेज रफ्तार बाइक टकराने से सरधना के चकबंदी गांव निवासी रमेश (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सरधना थाना क्षेत्र के चकबंदी गांव निवासी रमेश अपने चाचा शिवकुमार के साथ बाइक से गंगानगर की ओर से गांव लौट रहे थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। रविवार देर रात दोनों आउटर रिंग रोड से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल शिवकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने फोन पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बैरिकेडिंग से बाइक टकराने के कारण हादसा हुआ है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें