फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा की पीडीए जन चौपाल में 2027 चुनाव की बनाई रणनीति

विज्ञापन
बहसूमा। सपा नेता किशोर वाल्मीकि पीडीए की बैठक में बोलते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। बहसूमा नगर पंचायत स्थित वाल्मीकि बस्ती में समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने किया। संचालन पीयूष वाल्मीकि और अध्यक्षता मनोज कुमार ने की।
मुख्य अतिथि किशोर वाल्मीकि ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनहितैषी बताते हुए लोगों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। चौपाल में वाल्मीकि समाज के लोगों को पीडीए की अवधारणा से जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष खलील अहमद, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, अवनीश चौधरी, मिंटू चौधरी, दिनेश वाल्मीकि, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, शिवम, अनुराग, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें