फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ए आजादी से होगा मां तुझे प्रणाम का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम का आगाज ‘रफ्तार ए आजादी’ से होगा। 10 अगस्त को आयोजित होने वाली बाइक रैली को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। रविवार को गढ़ रोड स्थित होटल सेवन इलेवन में आयोजित बैठक में युवाओं ने पूरे अनुशासन और हेलमेट के साथ बाइक रैली में शिरकत करने का न केवल संकल्प लिया, बल्कि टीम लीडरों ने अपनी- अपनी टोली से आने वाले बाइकर्स की संख्या भी नोट कराई।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष पवन भारद्वाज के संचालन में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा की महानगर कार्यकारिणी के साथ सभी 11 मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के आयोजन को लेकर युवाओं ने जबरदस्त जोश दिखाया। रैली में वीनस शर्मा ने युवाओं को बाइक पर तिरंगा ध्वज लगाने और बाइकर्स को हेलमेट अनिवार्य रूप से लेकर आने का निर्देश दिया।

इस रफ्तार ए आजादी (बाइक रैली) का शुभारंभ 10 अगस्त को अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित मुख्य कार्यालय से सुबह 8 बजे होगा। यहां से यह रैली नवीन मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली चुंगी चौराहा, फुटबाल चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल चौराहा पहुंचेगी। वहां से मुड़ते हुए बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा होते हुए नई सड़क से सेंट्रल मार्केट के लिए मुड़ेगी और सेंट्रल मार्केट होते हुए सीधे शास्त्रीनगर मार्ग पर पहुंचकर पीवीएस मॉल पहुंचेगी।
विज्ञापन


जहां पर इस रैली का समापन होगा। बैठक में पार्षद अंशुल गुप्ता, निशांक गर्ग, अखिल गोयल, शंभू पहलवान, रविकांत वाल्मीकि, विनय विरालिया, अभिनव अरोड़ा, संचित गुप्ता, सौरभ सखूजा, शिवम शर्मा, दिग्विजय सोम, अक्षय भडाना, आयुष खटीक, अंबुज त्यागी, पंकज राजपूत, कमल मित्तल, मंडल अध्यक्ष नीरज पवांर, पीयूष शर्मा, राहुल कोरी, राहुल पाल, विपिन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, सौरभ भटनागर, विक्रम शर्मा, मोनू पंडित, अकाश गुप्ता, सौरभ वाल्मीकि, अनुज कसाना, शिवा वैद्य, अपूर्व शर्मा, नोनू पंडित, शिवम ठाकरान, हेमंत शाक्य, हिमांशु भटनागर, अक्षित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें