फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों के लिए विशेष वर्कशॉप

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में छात्रों को जानकारी देते फाउडेंशन के लोग। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। शार्ड सेंटर फॉर इनोवेशन एवं इंदु नंदन फाउंडेशन द्वारा एएस इंटर कॉलेज में छात्रों के लिए विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), थ्रीडी प्रिंटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, वर्चुअल रियलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर/वीआर), ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और उनके कौशल को भविष्य के अनुरूप विकसित करना था।
विज्ञापन


संचालन फाउंडेशन की ओर से श्रेया राजवंशी गंगल, सक्षम राजवंशी, विवेक राजवंशी और अनुज भारद्वाज द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि इस प्रकार की पहल छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। फाउंडेशन ने घोषणा की कि छात्रों के लिए इन तकनीकी क्षेत्रों में नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जो पूर्णतः निशुल्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें