उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मे शनिवार दोपहर प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के माध्यम से तकरीबन एक हजार प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंचे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों को स्टेशन से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया गया।
महाराष्ट्र दौंड जंक्शन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज दोपहर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में करीब 1000 से अधिक प्रवासी श्रमिक हैं। जिनमें मुजफ्फरनगर, बिजनोर, शामली बागपत के अलावा प्रदेश के 47 जनपदों के श्रमिक मौजूद हैं।
प्रशासन ने ट्रेन से आए प्रवासी श्रमिकों को उतारकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद सभी को विभिन्न जनपदों के लिए 23 रोडवेज की बसों में रवाना किया जा रहा है। लखनऊ, देवरिया बाराबंकी के भी श्रमिक इसमें शामिल हैं।