फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला तक चलेगी ये ट्रेन, दिसंबर से रेलयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 29 Nov 2020 03:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहारों के बाद ही सही लेकिन लंबे इंतजार के बाद रेलवे की ओर से अंबाला से दिल्ली के बीच स्पेशल इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन एक दिसंबर से संचालित की जाएगी। इससे अंबाला से लेकर दिल्ली के बीच जाने वाले रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, त्योहारों के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों को भी नवंबर की जगह दिसंबर माह तक बढ़ा दिया गया है। इससे इन ट्रेनों के लिए वेटिंग लाइन में आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से 04522 अंबाला दिल्ली स्पेशल ट्रेन अंबाला से चलकर सुबह सवा आठ बजे यहां पहुंचेगी। वहीं अंबाला की ओर जाते समय यह ट्रेन शाम 04.55 बजे सहारनपुर स्टेशन पर आएगी। कोरोना काल से पहले दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जाने के लिए यात्री सबसे अधिक इसी रेल सेवा का प्रयोग करते रहे हैं। इस ट्रेन में 13 कोच होंगे। हालांकि पहली ट्रेनों की तरह इसमें भी टिकट आरक्षित कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: शामली: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला फौजी का शव, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि इस ट्रेन से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। त्योहारों के बाद भी स्पेशल ट्रेनों में 100 से ऊपर की लंबी वेटिंग से परेशान चल रहे यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों को नवंबर की जगह दिसंबर माह तक के लिए बढ़ाया गया है।

इन प्रमुख ट्रेनों का हुआ विस्तार
- 02232 चंडीगढ़ लखनऊ स्पेशल
- 02231 लखनऊ चंडीगढ़ स्पेशल
- 02238 वाराणसी जम्मूतवी स्पेशल
- 02237 जम्मूतवी वाराणसी स्पेशल
- 02903 पंजाब मेल स्पेशल
- 02904 पंजाब मेल स्पेशल
- 2357 अमृतसर कोलकाता स्पेशल
- 2358 कोलकाता अमृतसर स्पेशल
- 02407 जलपाईगुडी अमृतसर स्पेशल
- 02408 अमृतसर जलपाईगुडी स्पेशल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें