फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मृदा स्वास्थ्य और संतुलित पोषण प्रबंधन पर विशेष बल

विज्ञापन
खरखौदा के गांव कैली में आयोजित किसान गोष्ठी में जानकारी देते वैज्ञानिक(आयोजक)
विज्ञापन
- खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कृषि मंत्रालय के आह्वान पर एक से 30 जून तक संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत गांव कैली में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान एवं राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ।
वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण टिकाऊ कृषि की आधारशिला है। उन्होंने किसानों को नियमित मृदा परीक्षण कराने और परीक्षण आधारित उर्वरक प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। साथ ही हरी खाद, जैविक खाद और गोबर खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेपी सिन्हा ने कृषि में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मधु दहिया ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जैविक खेती के लाभ बताए। डॉ. अंशुल और डॉ. ए. दीनबंधु ने जैव उर्वरकों के उपयोग और उनके लाभ बताए। कार्यक्रम में विशाल त्यागी और विनय त्यागी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें