मेरठ..कंवलजीत..तोपखाना मैदान में दुर्गा सिंह फूटबोल ट्रॉफी में टूर्नामेंट के दौरान गोल के लिए ज
मेरठ। तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही दुर्गा सिंह फुटबाल ट्रॉफी में तीसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें स्पार्टन फुटबाल क्लब और एबीसीडी फुटबाल क्लब ने मैच जीते। पहला मुकाबला स्पार्टन फुटबाल क्लब और एमएफए फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच के 25वें मिनट में स्पार्टन फुटबाल क्लब को कॉर्नर मिला लेकिन स्पार्टन क्लब के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके।
मैच के पहले हाफ में एमएफए के खिलाड़ी गणेश ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे किया। दूसरे हाफ में स्पार्टन क्लब की टीम हावी रही और निश्चय ने दो गोल और अभिषेक ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से विजय दिलाई। दूसरा मुकाबला एबीसीडी फुटबाल क्लब और एमईएफए फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ में एमईएफए फुटबाल क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में एबीसीडी क्लब की ओर से मोहित ने दो गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि शुक्रवार को मैच में वरिष्ठ खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड ब्रिगेडियर और पूर्व यूनिवर्सिटी खिलाड़ी संजय सिंह और भूपेंद्र सिंह रहे। दोनों मैच के निर्णायक दानिश अली और सह निर्णायक जुबेर व प्रिंस रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पॉल थॉमस, राजेंद्र सिंह रंजन, अशोक भटनागर, वेद प्रकाश, राजेंद्र प्रकाश, अमरनाथ गुप्ता, गौरव सिंह, हरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला एलिट फुटबाल क्लब और जीनियस फुटबॉल क्लब के बीच और दूसरा मुकाबला मेरठ सपोर्टिंग क्लब और रंजन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।