संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका में जर्जर विद्युत लाइन से चिंगारियां उठने से ग्रामीणों में रोष है। बार-बार फॉल्ट होने और जर्जर तारों से ग्रामीणों ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए विद्युत विभाग से लाइन बदलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने सुभाष मास्टर, परवीन, रामगोपाल, नरेश, दिनेश कुमार और मोनू ने बताया कि रामभूल लाइनमैन के घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर सुरेशपाल के मकान के कोने तक विद्युत लाइन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। तारों की हालत खराब होने के कारण आए दिन चिंगारियां निकलती रहती है। जिससे आसपास के मकानों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। इविभाग की ओर से केवल अस्थायी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाती है, जबकि जर्जर तारों को अब तक नहीं बदला गया है। इस संबंध में अवर अभियंता सन्नी कुमार का कहना है कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर ऊर्जा निगम को लागत अनुमान भेजा जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।