फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी, गन्ने की आठ बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, पीड़ितों ने बिजली निगम के विरुद्ध मुंडाली थाने में तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थानांतर्गत गांव जिसोरा में दोपहर करीब 2:00 बजे जर्जर विद्युत लाइन के तार से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई, जिससे आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने बिजली निगम के विरुद्ध मुंडाली थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार को गांव जिसोरा निवासी साबिर पुत्र फकीरा और मजीद पुत्र मुंशी के गन्ने के खेत से ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार गन्ने के खेत में गिरने से फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित साबिर ने बताया कि विद्युत लाइन का एक खंभा करीब एक वर्ष से टूटा हुआ है और लाइन भी जर्जर हो चुकी है। मंगलवार को विद्युत लाइन का तार खेत में खड़ी गन्ने की फसल से छू गया, जिसके बाद चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जर्जर विद्युत लाइन और टूटे खंभे की शिकायत कई बार विद्युत निगम के कोटा हरनाथपुर उपकेंद्र के जेई से की गई। केवल कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक न तो जर्जर तार बदले और न ही टूटे हुए खंभे को ठीक कराया गया। आरोप है कि लाइन और खंभे को बदलने के लिए लाइनमैन ने उनसे लाइन ठीक करने के लिए आठ हजार की मांग की गई। फसल जलने के बाद पीड़ित किसान मुंडाली थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष मुंडाली देवेंद्र मिश्रा को बिजली निगम के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन का तार फसल पर गिरने से आग लगने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें