बीएलओ-एलए को ट्रेनिंग में कमी, प्रक्रिया पर सवाल
नेताओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शुरुआत में बीएलओ और एलए को पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं दी गई, जिसके कारण मतदाता फॉर्म भरने में गलतियां और देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी लगभग डेढ़ साल का समय है, इसलिए किसी भी मतदाता को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित नहीं होना चाहिए।
अन्य मुद्दों पर भी रखा गया प्रस्ताव
ज्ञापन में किसानों के बकाया भुगतान, छात्र संघ चुनावों की बहाली और दलितों पर अत्याचार रोकने की भी मांगें शामिल थीं। ज्ञापन देने वालों में विनोद जाटव, शुभम प्रधान, वरुण गुर्जर, शिवम नगर, शिवांग त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।