मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि मनाते हुए पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि व कार्यकर्ता। (मवाना)
मवाना।पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने अपने आवास पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के साथ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित पर पुण्यतिथि मनाई व नेताजी के जीवन प्रकाश डाला।
प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी और इसके बाद उन्होंने उत्तरप्रदेश की राजनीति में आला मुकाम हासिल करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को कई बार सुशोभित किया। मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उत्तरप्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित और वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों की साठ हजार भर्ती करने का भी ऐतिहासिक काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान व्यापारियों को भी दुर्घटना होने पर पांच लाख के बीमे की राशि देने के आदेश किए गए थे जो व्यापारी उनको आज भी याद करते हैं। इस मौके पर फैयाज सैफी, मास्टर खिलाड़ी सिंह, मास्टर कृष्णपाल यादव, रामवीर गुर्जर, सतपाल गुर्जर, दिनेश गुर्जर, जोधा त्यागी, ऋषिपाल सिंह, अब्दुल्ला त्यागी आदि मौजूद रहे।