फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, अतुल प्रधान समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर सपाइयों ने छात्रों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और हंगामा किया। सपाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा कार्यकर्ता अपने घरों के पशु खेतों में छोड़कर हल्ला मचाते हैं। 

विज्ञापन


वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का पतन अभी से नजर आने लगा है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तानाशाह सरकार है, जिससे किसानों के उत्पीड़न का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मेडिकल थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने की सूचना मिली है, लेकिन सपाई इससे घबराने वाले नहीं हैं, जो सच है वह कहा जाएगा। 

वहीं एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर सपा नेता अतुल प्रधान समेत सात लोग नामजद और कई अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में रिपोर्ट पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सौंपी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें