फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा बूथ स्तर तक संगठन को करेगी मजबूत : जावेद आब्दी

विज्ञापन
लावड़ देदवा गांव में सपा नेता जावेद आब्दी का स्वागत करते पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी रविवार को देदवा गांव में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजकुमार प्रधान के आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
पत्रकार वार्ता में जावेद आब्दी ने कहा कि सपा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पीडीए के तहत सभी समुदायों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए में शामिल जातियों की प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत आबादी है। उनके अनुसार यदि पीडीए एकजुट होकर मतदान करता है तो भाजपा की स्थिति कमजोर होगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद से गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे सपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा ने आठ सीटों पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने में सहयोग किया था। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से सपा इस बार 350 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इस दौरान नादिर शाह, संदीप भारद्वाज, तरुण शर्मा, नदीम, शफीक, जितेंद्र, वीरेंद्र, फरमान, संजय, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें