फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही निर्णय ही सफलता की राह आसान बनाता है : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में तीन सितंबर से चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए तीन सितंबर से चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि सही निर्णय जीवन को स्पष्ट दिशा देता है और सफलता की राह को आसान बनाता है।
इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्व वर्तमान में अनेक चुनौतियों और असंतुलनों से गुजर रहा है। ऐसे समय में शांति, प्रेम और सद्भावना जैसे मानवीय मूल्य ही नई वैश्विक संस्कृति की मजबूत नींव बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही और गलत में अंतर समझकर उचित निर्णय लेने की क्षमता ही मजबूत निर्णय शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से संयमित जीवन जीने और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने स्वागत भाषण दिया। संचालन डॉ. शैलजा ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस की सौम्या शुक्ला, सुशील कुमार, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ. सतेन्द्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, हॉस्टल वार्डन और करीब 435 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

कला और संस्कृति आत्मा की सुंदर अभिव्यक्ति : सुनीता
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेरठ के कला एवं संस्कृति प्रभाग की सुनीता ने कहा कि कला और संस्कृति मनुष्य की आत्मा की सुंदर अभिव्यक्ति हैं। इनमें आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश होने पर ये समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बन जाती हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों, आत्म अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

शांति आत्मा का मूल स्वभाव : वीके पीयूष
ब्रह्माकुमारी वीके पीयूष, क्षेत्रीय समन्वयक एवं वैज्ञानिक ने कहा कि मन बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर होने लगता है तो अशांति बढ़ती है। इच्छाएं, तुलना और चिंताएं मन को प्रभावित करती हैं। शांति आत्मा का मूल स्वभाव है और मौन व ध्यान व्यक्ति को भीतर लौटने की शक्ति देते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार तनाव कम करने और मस्तिष्क में संतुलन बनाने में सहायक होते हैं। सुनील कुमार शुक्ला ने हार्टफुलनेस के संबंध में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें