फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वार्डों से सपा किसी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वार्डों से सपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत के पांच वार्डों 21, 23, 29, 30 और 31 में सपा की ओर से समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाएंगे। बताया जाता है कि इन वार्डों से सपा में दावेदारों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में पार्टी ने किसी को भी अधिकृत समर्थित प्रत्याशी नहीं बनाने का फैसला लिया है। पार्टी से संबंधित सभी प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ने के लिए आजाद हैं।
सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि वार्ड 31 हस्तिनापुर क्षेत्र से संबंधित है, जबकि बाकी वार्ड किठौर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। यहां एक-एक वार्ड से 4 से 5 लोग सपा से जुड़े हुए हैं और चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने आवेदन भी किया है कि उन्हें सपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सिवालखास के वार्ड 18 से हाजी इकराम कुरैशी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले सपा जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें