फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ सपाई छेड़ेंगे जनआंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जेल रोड स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई मासिक बैठक में महंगाई और स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और गरीबों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं, स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इसे सपा अब बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे एक बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 2027 की जीत का रास्ता बूथों से होकर गुजरता है इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना होगा। वरिष्ठ नेताओं ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर जनता को पार्टी की नीतियों से जोड़ें और सरकार की विफलताओं को उजागर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव, जिला महासचिव योगेंद्र जाटव, प्रदेश प्रवक्ता सन्नी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, नदीम चौहान, केपी मावी, संदीप यादव, अजय अधाना, विजयपाल कश्यप, रविंद्र प्रेमी, शमसुद्दीन, शशिकांत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें