फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के समर्थक, थाने में जमकर हंगामा, योगी के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 13 Feb 2019 04:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
atul pradhan
विज्ञापन

राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण के समर्थन में रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रेन रोकने जा रहे सपा नेता अतुल प्रधान को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी थाने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान भारी संख्या में थाने पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपा गुर्जर समाज के लोगों के साथ रेल रोकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मेरठ पुलिस ने अतुल प्रधान को रास्ते में ही रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। अतुल प्रधान की गिरफ्तारी की खबर लगते ही सपा समर्थक भड़क गए और थाना नौचंदी पहुंचकर हंगामा कर दिया।

इस दौरान कई सपा समर्थकों और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख सुरक्षा के लिहाज से कई थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। उधर, सपा समर्थक सीएम का पुतला लेकर मेरठ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। यहां सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। 

गौरतलब है कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने से रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए थे। जिसके बाद पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके और दोनों सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उधर, गुर्जर आंदोलन के समर्थन में अतुल प्रधान समेत गुर्जर समाज के लोगों ने मेरठ सिटी स्टेशन पर दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस को रोक दिया था। रेल रोकने की जानकारी अतुल प्रधान ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट अपलोड की थी। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। 

मंगलवार को बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों ने रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन किया और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। गुर्जर समाज के लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वे पश्चिमी यूपी के हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें