फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा प्रदेश सचिव ने सिख समाज के लिए टिकट मांगे

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सिख समाज के लोगो के साथ मुलाकात करते नरवैर सिंह खालसा स्रोत स्
विज्ञापन
नरवैर सिंह खालसा ने अखिलेश यादव से लखनऊ में की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात अखिलेश यादव के आवास पर हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, पार्टी संगठन और सिख समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
खालसा ने प्रदेश के सिख समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर सिख समाज को सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। खालसा ने उन विधानसभा क्षेत्रों में योग्य और सक्रिय सिख लोगों को टिकट देने की मांग रखी, जिन क्षेत्रों में सिख समाज के मतदाता चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा के टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी बात की। खालसा ने अखिलेश यादव को बताया कि कई संभावित दावेदार टिकट पक्का होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देगी। ये नेता जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं। वह संगठन को मजबूत करने का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन केवल सिफारिश पर आधारित नहीं होगा। संबंधित नेता की जनता के बीच सक्रियता, संगठन में भूमिका और क्षेत्र में भागीदारी भी देखी जाएगी।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान जलालपुर जोरा निवासी बाबा सुखदेव सिंह गंगा बांध वालों ने अखिलेश यादव को सिरोपा भेंट किया। उन्होंने अखिलेश यादव को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ज्ञानी जसकरण सिंह भी मौजूद रहे। अजय अधाना, मेरठ जिला उपाध्यक्ष संदीप जाटव और सभासद अवनीश चौधरी भी वहां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें