बवाल में सिपाही से लेकर एसपी तक घायल हुए हैं। इनमें ट्रैफिक के तीन सिपाहियों को अस्पताल भेजा गया। कंकरखेड़ा और अंबेडकर चौराहे पर हुए बवाल में एसपी सिटी मान सिंह चौहान समेत 40 पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।
एसपी सिटी ने बताया कि सीओ दौराला पंकज कुमार, सीओ सिविल लाइन रामअर्ज को भी चोट लगी है। एसएसपी के पीआरओ रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला, और तीन थानेदार को भी चोट लगी है। टीएसआई समेत पांच ट्रैफिक कर्मियों को चोट लगी। अंबेडकर चौराहे पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी को भी पत्थर लगे, लेकिन हेलमेट और बीपी जैकेट से बाल बाल बच गये। एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी ट्रैफिक भी हेलमेट में पत्थर लगने से बाल बाल बचे। इनमें 13 पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है। वहीं 60 अन्य लोग उपद्रव में घायल हुए हैं। पुलिस कर्मियों को मिलाकर पूरे उपद्रव में सौ से अधिक लोगों को चोट लगी है।