फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सपा नेता परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में गुरुवार को थापरनगर में प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में घड़े लिए हुए थे। परविंदर सिंह ईशू ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जनता परेशान है। अधिकारी उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। महिलाओं ने तो मीटर तक उखाड़ दिए और रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही घंटों बिजली गुल हो रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे और बिजली अफसरों का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के विरोध में आज होगा ऊर्जा भवन का घेराव
मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से परेशान उपभोक्ता एव अन्य लोग आज ऊर्जा भवन का घेराव करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट उमाशंकर खटीक ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बिना नोटिस बिजली काटना और जबरन मीटर थोपना अब बर्दाश्त से बाहर है। बताया कि आज एमडी को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें