फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP सिटी ऑफिस के सामने चाय विक्रेता को मारी गोली, तनाव

Fri, 24 Nov 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय के सामने चाय विक्रेता को दिनदहाड़े गोली मारने से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। तमंचा लहराकर भागते हमलावर को थानाध्यक्ष देहली गेट ने पीछा कर दबोच लिया। आरोपी मानसिक रोगी बताया गया। मेडिकल अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार निवासी अबरार (45) पुत्र फजलुरहमान घंटाघर स्थित टाउन हॉल के सामने चाय का ठेला लगाता है। वहां से ठीक सामने एसपी सिटी का ऑफिस है तो ठेले के पास ही टाउन हॉल में पीएसी बल मौजूद रहता है। पुलिस के अनुसार अबरार की दुकान पर मूल रूप से गांव घसौली कंकरखेड़ा निवासी पिंकू पुत्र रामशरण चाय पीने आता था। जो वर्तमान में लक्ष्मणपुरी ब्रह्मपुरी में किराए के मकान में रह रहा था। 

दोस्ती में कमेंट पर हुई तनातनी
पुलिस के अनुसार पिंकू के अबरार के ठेले पर कई बार आने से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। लेकिन बताया गया कि करीब दो माह पूर्व एक-दूसरे पर कमेंट करने को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी।
विज्ञापन


आवाज दी, फिर मार दी गोली
पुलिस के मुताबिक पिंकू सुबह करीब नौ बजे अबरार के ठेले पर पहुंचा। पिंकू ने अबरार को आवाज दी, लेकिन उसने नहीं सुनी। अबरार ठेले के पास ही लघुशंका करने लगा। तभी पीछे से पिंकू ने उसे तमंचे से गोली मार दी। अबरार ने पिंकू को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन कमर में गोली लगने से वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा।

पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

हमले से पहले लगाए नारे

पीड़ित युवक और आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंकू कभी खुद को बजरंग दल तो कभी दूसरे हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बता रहा था। अबरार को गोली मारने से पहले और बाद में उसने दूसरे समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की।  

पढ़ें : मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने सरेशाम मारी रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को गोली

एसओ ने दौड़ाकर दबोचा
जिस समय यह वारदात हुई, एसओ देहली गेट विजय गुप्ता थाने से टहलते हुए घंटाघर की तरफ जा रहे थे। एसओ के अनुसार हमलावर ने सिर पर माता रानी की चुनरी ओढ़ रखी थी। एसओ जब उसे पकड़ने दौड़े तो उसने उनकी तरफ तमंचा लहराते हुए गोली चलाने की धमकी दी। लेकिन एसओ ने करीब 500 मीटर दूर आरोपी को दबोच लिया। 

मानसिक रूप से अस्वस्थ
एसओ विजय गुप्ता के अनुसार पिंकू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी ने जिस तरह से वारदात की, उससे तनाव फैल गया था। लेकिन स्थिति को काबू में कर लिया गया था। दोनों में किस बात को लेकर कमेंटबाजी हुई थी, पिंकू उसे बताने को तैयार नहीं है। घायल अबरार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

बार-बार अटपटी बातें बोल रहा है
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि आरोपी पिंकू ने घंटाघर पर चाय बेचने वाले को गोली मारकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का भी प्रयास किया। उससे पूछताछ की गई। लेकिन वह बार-बार अटपटी बातें कर रहा है। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रोगी लग रहा है। यदि एसओ उसे मौके पर नहीं पकड़ते तो मामला तूल पकड़ सकता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें