फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, इमाम सहित 4 को बेरहमी से पीटा

Fri, 24 Nov 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता इमाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में बुधवार रात अहैड़ा हॉल्ट के पास छह-सात युवकों ने एक मस्जिद के इमाम सहित चार लोगों को बोगी का गेट बंद कर बेरहमी पीटा और धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने देर रात कोतवाली में हंगामा किया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों ने बागपत पुलिस के अफसरों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । इमाम की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें:- शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, फट गया कान पर्दा

मुजफ्फरनगर के जोगिया खेड़ा निवासी गुलजार ने बताया कि वह चौहल्दा गांव की चांद मस्जिद में इमाम हैं। वह बुधवार रात अपने भतीजे इसरार निवासी जोगिया खेड़ा के अलावा अब्बू बकर और मुबीन निवासी दभेड़ी के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन से पैसेंजर ट्रेन से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन - फोटो : amar ujala
ट्रेन जैसे ही अहैड़ा रेलवे हॉल्ट के नजदीक पहुंची, ट्रेन के डिब्बे के गेट के पास पहले से ही खड़े छह-सात युवकों ने दरवाजा बंद कर दिया और उन्हें लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बर्फ तोड़ने वाले नुकीले हथियार (सुआ) से भी हमला किया और अहैड़ा हाल्ट पर ट्रेन से उतरकर भाग गए। 

पढ़ें:- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज

पीड़ित इमाम की तहरीर पर छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इमाम का आरोप है कि हमलावर बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि सिर पर रुमाल क्यों बांधते हो और इसी को लेकर तरह-तरह की धमकी दे रहे थे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें