फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कावंड़ सेवा शिविर का सपा विधायक ने शुभारंभ किया

विज्ञापन
ग्राम रछौती बस स्टैंड पर लगाए गए कावंड सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक श
विज्ञापन
माछरा। रछौती बस अड्डे पर किठौर विधानसभा के विधायक शाहिद मंजूर ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने भी शिविर में कन्या पूजन कराया और कांवड़ियों को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित गांव रछौती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी शिवभक्त कांवड़ियों के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। इस दौरान शाहिद मंजूर ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल है। कांवड़ शिविर में जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी ने कन्या पूजन कराया और कांवड़ियों में प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान जिपं सदस्य ने कहा कि दूरदराज से आने वाले शिव भक्त कठिन पैदल यात्रा करके जल लाते और शिव का जलाभिषेक करते हैं। उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है। इस दौरान सपा नेता जग्गी प्रधान हसनपुर कलां, मोहित गिरी गोविंदपुरी, मनोज गिरी, सुमित जाटव, अमित राठौर, संदीप फौजी, अनीश रछौती आदि गणमान्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें