फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के फिर तीखे बोल, प्रदेश सरकार को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Wed, 31 Jan 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान देने वाले सपा नेता अतुल प्रधान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को लेकर तीखे बोल कहे।

विज्ञापन


मेरठ में गंगानगर एक्सटेंशन की 202 एकड़ भूमि पर एमडीए द्वारा लिए गए कब्जे के विरोध में किसान आंदोलन छेड़ने की तैयारी में हैं। किसानों के पक्ष में रोजाना राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं। सोमवार को सपा नेताओं ने अब्दुल्लापुर में हुसैनी चौक पर किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि खेतों में बड़ी मात्रा में ‘सरकारी जानवर’ फसल बरबाद कर रहे हैं। जिसके बल पर राज्य में सरकार आई, उसी का ख्याल सरकार नहीं रख रही है। इसके बारे में कहा तो उन पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें : PM मोदी को लेकर विवादित बोल बोलने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


अतुल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का किसान विरोधी रूप गंगानगर एक्सटेंशन की भूमि पर देखा जा सकता है। जिसने किसानों की आलू की फसल को बर्बाद करते हुए उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया। किसानों पर लाठीचार्ज किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि अपनी पार्टी के लोगों के मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं और दूसरी पार्टी के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। बैठक में आदिल चौधरी, मुश्ताक, इशित्याक, अखलाक, अल्ताफ, यूसुफ सैफी, चांद आदि किसान मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें