फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पुलिस से भिड़े सपा नेता, कमिश्नरी में ट्रैक्टर ट्राली दो सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पुलिस से भिड़े सपा नेता, कमिश्नरी में ट्रैक्टर ट्राली दो सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

मेरठ। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जमकर बखेड़ा हुआ। सपा की यूथ विंग के सदस्य और रालोद नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अवैध शराब और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार को जमकर कोसा। कलक्ट्रेट में घुसने से रोकने पर एक चालक ने दो सिपाहियों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दो कुर्सियां टूट गईं। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। मामले में सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं प्रदर्शन के दौरान सपा और रालोद के नेता भी आमने-सामने आ गए थे।
हंगामे की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय, नौचंदी, मेडिकल, सिविल लाइन, लालकुर्ती और सदर बाजार पुलिस के अलावा अन्य फोर्स भी कलक्ट्रेट में तैनात कर दी गई। मजिस्ट्रेट और सीओ ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 2 घंटे तक जमकर बखेड़ा चला। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि जो उनकी मांग है वह जिलाधिकारी को अवगत करा दी जाएंगी। सिविल लाइन थाने में सपा नेताओं में 10 नामजद व 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सपाइयों में गुटबाजी भी आई सामने
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों में आपसी गुटबाजी भी नजर आई। सपा युवजन सभा के हाल ही में जिला अध्यक्ष बनाए गए दीपक गिरी, गौरव चौधरी, राजदीप विकल, जयराज चपराना और सम्राट मलिक अपनी अपनी टीम के साथ थे और एक ही जगह अलग-अलग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विपिन भड़ाना, अनुज जावला, आनंद प्रकाश सिद्धार्थ, आकाश भड़ाना, आदेश प्रधान, विजय राठी, शेरा जाट आदि रहे।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रालोद ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के कारण मौत व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर खुलेआम जनता के बीच शराब के नाम पर जहर बेच रहे हैं और गांव देहात में गरीब व नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह जिला प्रशासन की नाकामी नहीं तो क्या है। पिछले कई वर्षों से अवैध शराब के कारण कितने ही लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की नींद तभी खुलती है जब कोई इस प्रकार की घटना हो जाती है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर रालोद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राम मेहर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति नरेंद्र खजूरी, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कमलजीत सिंह, हाजी शोहराब ग्यास, डॉ. सुशील कुमार, योगेश फौजी, विरेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संजना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर कांग्रेसियों का हंगामा
मेरठ। अवैध शराब की बिक्री के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। डिप्टी कमिश्नर आबकारी के दफ्तर पर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसी प्यारे लाल शर्मा स्मारक से जुलूस के रूप में ईव्ज चौराहा स्थित डिप्टी कमिश्नर आबकारी कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। कांग्रेसियों ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे कांग्रेसियों से बात की। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा की दो माह में अवैध शराब से 9 मौतें होने के बाद भी आबकारी विभाग मूकदर्शक बना है। विभाग की शह पर शराब का अनाधिकृत कारोबार बढ़ता जा रहा है। जानी का मीरपुर जखेड़ा हो या फिर बागपत का चमरावल गांव, विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला आबकारी अधिकारी के आश्वासन के बाद कांग्रेसी ज्ञापन देकर लौट गए। इस मौके पर बबीता गुर्जर, पंडित नवनीत नागर, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, हरिकिशन वर्मा, अखिल कौशिक, रविन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, जहांगीर मंसूरी, सलीम खान, रोहित राणा, नीतीश भारद्वाज, सलीम पठान, आशाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें