सपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेरठ पहुंचकर उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल में यूपी विधानसभा में नेता विरोधी दल, राम गोविंद चौधरी, सांसद जावेद अली खां, पूर्व विधायक शाहिद मंजूर, एमएलसी जितेंद्र यादव, विधायक रफीक अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा अतुल प्रधान, सपा केराष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा और पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद शामिल रहे।
ये सभी लोग रशीदनगर, अहमदनगर, गुलजार-ए-इब्राहिम, भूमिया का पुल और अहमदनगर गली नंबर नौ और ताला फैक्ट्री में जाकर बवाल के मृतकों के परिजनों से मिले। सपा नेता राजपाल सिंह ने बताया कि पांचों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख के चेक दिए गए।