फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसपी सिटी ने लिसाड़ी गेट थाने का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
एसपी सिटी ने लिसाडी गेट थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने रविवार को लिसाड़ी गेट थाने का निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रजिस्टर भी चेक किया। कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस को गश्त बढ़ाने के भी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी औचक निरीक्षण करने थाने में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मैस को चेक किया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की सुनवाई प्राथमिकता पर होनी चाहिए। इसमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें