फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगीना में सपा-बसपा का दांव तय करेगा चुनाव की चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नगीना से ओमकुमार को घोषित कर चुकी है प्रत्याशी
विज्ञापन

- आसपा से चंद्रशेखर ने शुरू कर दी है चुनाव की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी नहटौर विधायक ओमकुमार को घोषित कर दिया है। आसपा से चंद्रशेखर चुनाव की तैयारी शुरू कर चुके हैं। अब बसपा और सपा का दांव चुनावी चाल तय करेगा। अभी तक दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। दोनों पार्टियों में कई बड़े नाम की चर्चा प्रत्याशी के रूप में चल रही है।
2009 में नवसृजित हुई नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट पर पहली बार जीत का परचम समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह धोबी ने फहराया था। इसके बाद 2014 के हुए चुनाव में भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह और 2019 के चुनाव में बसपा के गिरीश चंद्र जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे। 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नगीना सीट पर अपने तीन बार के विधायक ओम कुमार को प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने टिकट देने के मामले में बढ़त बना रखी है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पिछले करीब एक साल से पूरे लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। शुरुआत में यह संभावना व्यक्त की जा रही थी कि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी नगीना सीट आजाद समाज पार्टी के लिए छोड़ सकती है। मगर, रालोद के इंडिया गठबंधन से अलग हो जाने के बाद अब संभावना पर अटकलें लगी हुई है। आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को क्षेत्र में लगाई गई अपनी पार्टी की प्रचार सामग्री में प्रत्याशी भी बना दिया है। यहां तक की चुनावी कार्यालय भी खोल दिया है। उम्मीद जताई जा रही है की चंद्रशेखर आजाद का नगीना सीट पर लड़ना लगभग तय है। 15 मार्च को नगीना में एक जनसभा में आजाद समाज पार्टी अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी।

सपा ढूंढ रही ओम कुमार की काट
प्रदेश की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी के टिकट वितरण पर भी लोगों की नजर टिकी है। नगीना सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट की लाइन में स्थानीय विधायक मनोज पारस के अलावा उनकी पत्नी नीलम पारस, पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार,पू र्व सांसद यशवीर सिंह धोबी का नाम चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी जोर-जोर से है कि सपा हाई कमान भाजपा के तीन बार के विधायक ओम कुमार के मुकाबले अपने तीन बार के विधायक मनोज पारस या पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार पर दांव लगा सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सपा नगीना सीट पर 15 मार्च से पहले किसी भी दिन अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


बसपा में गिरीश के अलावा चार-पांच दावेदार
नगीना सीट पर वर्तमान सांसद गिरीश चंद बसपा से हैं। मगर, क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की निष्क्रियता और सांसद की खामोशी चर्चा का चर्चा बनी हुई है। बसपा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू का कहना है कि मौजूदा सांसद गिरीश चंद्र के अलावा करीब चार-पांच लोगों की टिकट पर दावेदारी बनी हुई है। उहाई कमान के निर्देश पर प्रत्याशी की घोषणा 15 मार्च तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें