संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र शाखा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन का मुद्दा अहम रहेगा। शिक्षक एवं कर्मचारी वोट फॉर ओपीएस का अभियान चलाएंगे।
जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव के संचालन में जिला कार्यालय पर बैठक हुई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। महिला विंग जिलाध्यक्ष कामनी दिवाकर ने कहा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का प्रदेश के शिक्षक विरोध कर रहे हैं, जिसका अटेवा पूर्ण समर्थन करता है। जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की ऑनलाइन उपस्थिति का संगठन पुरजोर विरोध करता है।
बैठक में महिला उपाध्यक्ष सोनिका रानी, कमलनी अग्रवाल, गीता रानी, मुक्ता, गंगोत्री, निशी वर्मा, अलीमा, रीवा सिंह, भूपेंद्र चौधरी, कौशल, कुलवीर चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, ज्ञानेंद्र चौधरी, विनोद कुमार यादव, तेजपाल सिंह, सुशील कुमार, विजय पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, बालमुकुंद आदि मौजूद रहे।
-