फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोफिया गर्ल्स स्कूल ने सेंट थॉमस को हराकर उद्घाटन मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआईएससी जोनल बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमें कर रहीं प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में सोमवार से सीआईएससी जोनल बास्केटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। उद्घाटन मुकाबले में सोफिया की टीम ने सेंट थॉमस को हराकर शानदार बढ़त बनाई। मैच से पूर्व 510 आर्मी वर्कशॉप से कर्नल राकेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुल 32 टीमें प्रतियोगिता में खेल रही हैं।
प्रतियोगिता में सुबह के समय पहला मैच अंडर-17 वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल और सेंट थॉमस खतौली की टीम के बीच हुआ। इसमें सोफिया की टीम ने 39-06 के स्कोर से मुकाबला जीता। दूसरा मैच अंडर-17 पुरुष वर्ग में सेंट मेरीज और सेंट फ्रांसिस के बीच हुआ। इसमें सेंट मेरीज की टीम ने 52-0 के स्कोर से एकतरफा मुकाबला जीता। तीसरा मैच अंडर-14 पुरुष वर्ग में सेंट थॉमस मेरठ और सेंट थॉमस खतौली की टीम के बीच हुआ। इसमें सेंट थॉमस मेरठ की टीम ने 13-0 के स्कोर से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

चौथा मैच अंडर-19 महिला वर्ग में सोफिया और सेंट पेट्रिक एकेडमी के बीच हुआ। इसमें सोफिया ने 35-0 से मुकाबला जीता। इसके बाद अंडर-14 महिला वर्ग में सोफिया ने सेंट फ्रांसिस शामली की टीम को 26-0 से हराया। इसके बाद इसी वर्ग में सेंट मेरीज एकेडमी ने सेंट पेट्रिक की टीम को 8-4 से हराया। अंडर-19 पुरुष वर्ग में सेंट मेरीज एकेडमी ने सैंट थॉमस मेरठ की टीम को 27-15 के स्कोर से हराया। अंडर-14 पुरुष वर्ग में आरके इंटरनेशनल की टीम ने सेंट पेट्रिक एकेडमी को 34-04 से हराकर बढ़त बनाई। इस मौके पर पहले चरण में हुए मैच के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 21 और महिला वर्ग में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता की शुरूआत मार्च पास्ट व गुब्बारे उड़ाकर की गई। सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने सभी टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, कोच अमरजीत सिंह, संघ के अध्यक्ष सौरभ जैन, उप प्रधानाचार्या रीना, विनीता, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शाम के मुकाबलों में सेंट मेरीज ने जीत से की शुरूआत
शाम के समय हुए मुकाबलों में पहला मैच सेंट मेरीज एकेडमी और आरके इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इसमें सेंट मेरीज की टीम ने 25-15 से मैच जीता। दूसरा मैच अंडर-17 पुरुष वर्ग में सेंट फ्रांसिस शामली व सेंट पेट्रिक एकेडमी के बीच हुआ। इसमें सेंट पेट्रिक ने 6-14 से जीत प्राप्त की। इसके बाद अंडर-14 महिला वर्ग में सेंट पेट्रिक एकेडमी और सेंट फ्रांसिस शामली के बीच मैच में सेंट प्रेट्रिक ने 6-14 से मैच जीता। अंडर-14 महिला वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ ने सेंट मेरीज मेरठ को 10-04 से हराया। अंडर-19 महिला वर्ग में सेंट मेरीज नगीना ने सेंट थॉमस खतौली को 10-00 से हराया। प्रतियोगिता में देर रात तक मुकाबले खेले गए। सोमवार को सभी लीग मैच हुए। इसमें पुरुष वर्ग में तेजस और अपार ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। महिला वर्ग में विधिता और अनाया सबसे आगे रहीं। प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें