रोहटा। कैथवाड़ी गांव में मां काली माता मंदिर के मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में देश के विभिन्
- मां काली माता मेले के दूसरे दिन हुआ कुश्ती दंगल, कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। कैथवाड़ी गांव में मां काली माता मंदिर के मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में पंजाब के प्रसिद्ध पहलवान जग्गा और हरिद्वार के रुड़की निवासी सोनू त्यागी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें सोनू त्यागी ने जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
दंगल का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल नेता विपिन त्यागी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। इसके बाद अखाड़े में विभिन्न मुकाबले हुए, जिनमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल का मुख्य आकर्षण पंजाब के जग्गा पहलवान और रुड़की के सोनू त्यागी के बीच हुई कुश्ती रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए कई दांव आजमाए। मुकाबले में सोनू त्यागी ने बाजी मार ली। उनकी जीत पर समर्थकों ने खुशी जताई। इस अवसर पर शिव त्यागी, उमंग त्यागी, अनुज त्यागी, गौरव, सत्यम और विशु सहित ग्रामीण मौजूद रहे।