मेरठ। मंडलीय खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। सुर-संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति दी। अपनी नृत्य प्रतिभा और कलात्मक प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान की। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना और आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है। ब्यूरो