फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सोनू की मौत के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

Fri, 28 May 2021 10:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव नेक निवासी आशीष उर्फ सोनू की मौत के मामले में चार आरोपियों को जानी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


गांव नेक निवासी आशीष उर्फ सोनू पुत्र धर्मेंद्र की गांव टिमकिया निवासी मीनू उर्फ नवनीत पुत्र नानकचंद्र से मारपीट हो गई थी। इस घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोनू की पुलिस हिरासत में हालत खराब होने पर मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट मीनू और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी मीनू को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने घटना के चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार पुलिस ने सोनू की हत्या में शामिल अवनीत पुत्र नानक चंद्र, शक्ति पुत्र जितेंद्र, सुशील पुत्र राजबीर और अमित पुत्र जयबीर को सिवाल गंगनहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें