फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोनू कश्यप हत्याकांड...सपाई बोले, मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी दी जाए

विज्ञापन
सरधना के ग्राम ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप की निर्मम हत्या के बाद पीडित परिवार को न्याय दिलाने के
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सपाइयों ने कहा कि रोहित उर्फ सोनू कश्यप के परिजनों को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए। सपाइयों ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में प्रेस वार्ता की। इस दौरान मृतक के भाई मोनू कश्यप व मृतक की भाभी सलोनी कश्यप भी मौजद रहे। उन्होंने अपने परिवार पर घटित घटना के बारे में बताया। सपाइयों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी परिवार उनके साथ है।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, जितेंद्र गुर्जर और मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह पार्क में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें