फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटा मेरठ पहुंचा, आज होगा मां का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में स्कॉटलैंड में साफ्टवेयर इंजीनियर गुरूविंदर सिंह की मां जगमोहन कौर (78) की कार गलत दिशा से आ रही जेसीबी से टकरा गई थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम बेटा मेरठ पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग के शव को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में फ्रिज में रखवा दिया है। शुक्रवार यानी आज अंतिम संस्कार होगा। वो अभिनेता ऋषि भुटानी की सास थी। फिलहाल मामले को लेेकर परिजनों ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। मगर पुलिस घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। परिजनों अंतिम संस्कार के बाद आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज निवासी कारोबारी परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी जगमोहन कौर के साथ मोदीपुरम में फिजियोथेरेपी कराने के लिए गए थे। दोपहर बाद दोनों कार से वापस आ रहे थे। रुड़की रोड पर एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास गलत दिशा से यूटर्न ले रही जेसीबी से उनकी कार टकरा गई थी। हादसे के बाद दोनों कार के अंदर फंस गए थे। आरोपी चालक जेसीबी लेकर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जगमोहन कौर की मौत हो गई थी। मृतका का बेटा मां की मौत की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड से मेरठ पहुंचा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर आने पर आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें