फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी रोकती रही लेकिन वो नहीं माना..., आधी रात को घर आया पुलिस कर्मचारी का बेटा और कर डाला ये काम

Mon, 27 Jan 2020 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस लाइन के एक क्वार्टर में सोमवार सुबह एक युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव मकान में पंखे से लटका मिला। युवक अपनी दादी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक मूल रूप से शामली जिले के कुड़ाना का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जिले के पुलिस लाइन स्थित एक क्वार्टर में रह रहे युवक संसार सिंह मलिक ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। यह युवक पुलिस कर्मचारी का बेटा था। पिता की मौत के बाद उसकी जगह ही मृतक आश्रित कोटे से उसकी पुलिस में नौकरी की तैयारी चल रही थी। 

शव के पोस्टमार्टम से पहले अस्पताल पहुंचे पुलिस लाइन के कुछ कर्मचारियों और परिवार के लोगों ने बताया कि संसार सिंह मलिक उर्फ सतनाम पुलिस लाइन के क्वार्टर में दादी सुमित्रा के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह बाहर से मकान पर आया था। यहां उसने पंखे पर फंदा लगाने की कोशिश की तो दादी ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। मगर वह नहीं माना और अपनी जान दे दी। 

परिजनों की ओर से आत्महत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया गया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है संसार सिंह के पिता रामबीर सिंह भी पुलिस में थे। उनकी मौत के बाद ही संसार सिंह मलिक को पुलिस में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।
 
बता दें कि तीन दिन पहले ही पुलिस लाइन के एक मकान में ही एक सिपाही की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। एक सप्ताह के अंदर ऐसी दो घटनाएं होने से यहां हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें